India-US Trade Deal 2026 — Trump के Tariff War से BTA तक: भारत के लिए क्या खोएगा, क्या पाएगा?
लेखक: आकाश दीप | युगबोध Rubio ने कहा "verge of happening" — और 1 जून से Delhi में शुरू हो रही है वह बातचीत जो भारत का आर्थिक भविष्य तय करेगी Surat के एक textile exporter Mahesh का phone लगातार बज रहा था। उसके buyers अमेरिका से थे। April 2025 में जब Trump ने India पर 50% tariff लगाया — Mahesh के orders आधे हो गए। उसकी factory में 200 लोग काम करते थे। "अगर यह deal नहीं हुई, तो factory बंद करनी पड़ेगी।" — उसने कहा। Mahesh अकेला नहीं है। भारत के लाखों exporters — textile, pharma, IT, gems — सब उस एक deal का इंतज़ार कर रहे हैं। 24 मई 2026। New Delhi। Hyderabad House। US Secretary of State Marco Rubio और EAM S. Jaishankar की joint press conference। Rubio से पूछा गया — India-US trade deal कब होगी? उन्होंने कहा — "We are on the verge of making that happen." और उसी हफ्ते Ministry of Commerce ने announce किया — 1 से 4 जून 2026 तक अगले दौर की बातचीत Delhi में होगी। आखिर यह India-US trade deal है क्या? इतना वक्त क्यों लगा? और Mahesh जैसे करो...